एटा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को फर्जी प्रवेश पत्र के साथ गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एटा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को फर्जी प्रवेश पत्र के साथ गिरफ्तार

Saturday, April 25, 2026 | April 25, 2026 Last Updated 2026-04-26T06:47:41Z
    Share
एटा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को फर्जी प्रवेश पत्र के साथ गिरफ्तारकिया गया है। बायोमेट्रिक जांच में पकड़े गए इस अभ्यर्थी ने सकीट थाना क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर धोखाधड़ी का प्रयास किया था।

अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी श्वेताभपाण्डेय के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चेकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा था। इसी दौरान हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम घूचा निवासी तेजवीर पुत्र कालीचरण परीक्षा देने पहुंचा।

जांच के दौरान तेजवीर का बायोमेट्रिक डेटा मेल नहीं खाया। उसके प्रवेश पत्र का बारकोड स्कैन करने पर भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, जिससे संदेह गहरा गया। गहन जांच में पता चला कि प्रवेश पत्र में फोटो बदली गई थी और अन्य विवरण भी गलत थे। डिजिटल रिकॉर्ड से मिलान करने पर प्रवेश पत्र पूरी तरह फर्जी पाया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी तेजवीर ने बताया कि यह फर्जी प्रवेश पत्र उसे अभिषेक उर्फ गोलू ने तैयार करके दिया था। अभिषेक उर्फ गोलू हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मई का निवासी है और गांव में लोकवाणी जन सेवा केंद्र चलाता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close