भाजपा कार्यालय रामपुर में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा कार्यालय रामपुर में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Monday, April 6, 2026 | April 06, 2026 Last Updated 2026-04-06T10:19:35Z
    Share
भाजपा कार्यालय रामपुर में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रामपुर। सोमवार 06 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम भाजपा कार्यालय, रामपुर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक शिव बहादुर सक्सेना ने की।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गीत के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राष्ट्रवादी पार्टी है जिसने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का दिवस है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं कार्यों के बल पर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है तथा कार्यकर्ता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बलदेव औलख ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर सरकार की उपलब्धियों को बताने का आग्रह किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं शिव बहादुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के भाव से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

सभी ने मिलकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। 
कार्यक्रम के समापन पर पार्टी का ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरण किया गया। इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ। 

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री जगपाल सिंह यादव ने किया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, पूर्व विधायक शिव बहादुर सक्सेना,
पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार , बीना भारद्वाज , काशीराम दिवाकर , युसूफ अली , मोहन कुमार लोधी ,पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती हरि बाला, श्रीमती अर्चना गंगवार, मोहित सैनी, 

कुलवंत औलख, कपिल आर्य, जागेश्वर दीक्षित, प्रदीप गुप्ता, विकास दीक्षित , अर्जुन रस्तोगी, रविंद्र सिंह रवि, कुंवर बहादुर राजपूत, दीपक गुप्ता ,महा सिंह राजपूत, विवेक रुहेला, करतार सिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना, सह मीडिया प्रभारी नरेश सैनी एवं महेंद्र बाल्मीकि आदि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close