मुजरिया=एक मुकदमे में वांछित अपराधी को नाजायज चाकू के साथ पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।
मुजरिया थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत ग़स्ती तलाशी में एक अभियुक्त को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर किया।
प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा ने बताया कि रोड गश्त के दौरान एस एस गर्ल्स इंटर कॉलेज मुजरिया के पास एक संदिग्ध की तलाशी लेने पर एक नाजायज चाकू बरामद
हुआ,संदिग्ध व्यक्ति अक्लाक पुत्र इस्तियाक उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नैथुआ थाना मुजरिया था जो एक मुकदमे में वांछित चल रहा था।
वांछित अपराधी को मय चाकू के गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया।