भाकियू चढूनी ने उठायी स्मार्ट मीटर हटाओ पोस्टपेड मीटर लगाओ की माँग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकियू चढूनी ने उठायी स्मार्ट मीटर हटाओ पोस्टपेड मीटर लगाओ की माँग

Saturday, April 11, 2026 | April 11, 2026 Last Updated 2026-04-11T14:40:20Z
    Share
भाकियू चढूनी ने उठायी स्मार्ट मीटर हटाओ पोस्टपेड मीटर लगाओ की माँग

बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने मालवीय आवास ग्रह पर पंचायत कर किसानों एवं जनहित की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया।
भाकियू चढूनी की पंचायत को संबोधित करते हुए बिल्सी तहसील अध्यक्ष रामसिंह ने कहा बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम पिण्डोल में आवारा गौवंश के आतंक से किसान दुःखी हैं। किसानों की फसलों का नुकसान हो रहा है। प्रशासन जल्द समाधान कर।
बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय ने बिसौली तहसील प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया तहसील प्रशासन किसान विरोधी है। मासिक पंचायतों के माध्यम से कई ज्ञापन दिए जा चुके हैं कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी। समस्याएं किसानों एवं जनहित की थीं। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से वार्ता कर जल्द धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जायेगा।
प्रदेश सचिव आसिम उमर ने अपने संबोधन में कहा जनपद भर में स्मार्ट मीटर जबरिया लगाए गए हैं। जबकि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47 (5) में स्पष्ट है कि उपभोक्ता की मर्ज़ी के बिना विद्युत मीटर परिवर्तित नहीं किया जा सकता। जिस संस्था द्वारा उपभोक्ता की मर्ज़ी के बिना मीटर परिवर्तित किये गए हैं जाँच कर कार्यवाही की जाए।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा जनपद भर में निजी विद्यालयों में निजी प्रकाशन की पुस्तकों का पठन पाठन हेतु विक्रय किया जा रहा है। सरकार के आदेशानुसार एनसीआरटी पुस्तक से ही पठन पाठन किया जाना चाहिए। ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही की जाए।
पंचायत के बाद जिलाधिकारी को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस मौके पर भाकियू चढूनी के जिला महासचिव बीईशू दास, बदायूँ नगर अध्यक्ष नूरूद्दीन अंसारी, अंबियापुर ब्लॉक अध्यक्ष यादवेंद्र पाल सिंह, शिवम शर्मा, शिशुपाल, जान मोहम्मद, छेदालाल, रामवीर सिंह, रामदास, कल्लू, डॉक्टर महेंद्र पाल, गुड्डू, कमलेश, छोटे सलमानी, आस मोहम्मद, ओमकार आदि लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close