सुल्तानपुर/हापुड़ सुल्तानपुर के राम प्रकाश मिश्रा ‘दधीचि’ मिश्रा परिवार की पुत्रवधू IAS कविता मीणा को हापुड़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। 2016 बैच की अफसर मीणा इससे पहले MDA मुज़फ्फरनगर की उपाध्यक्ष थीं।
इटावा, भदोही और बहराइच में भी अहम पदों पर रह चुकी हैं। NCR से सटे हापुड़ जिले में उनकी सख्त छवि से अवैध कब्जों पर कार्रवाई और विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद है।
निवर्तमान DM अभिषेक पांडेय को राजस्व परिषद भेजा गया है।
सुल्तानपुर जनपद के लिए यह गर्व का क्षण है।