सहसवान में मानवता की मिसाल बजरंग दल ने घायल नंदी को बचाया, उपचार के बाद स्वस्थ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान में मानवता की मिसाल बजरंग दल ने घायल नंदी को बचाया, उपचार के बाद स्वस्थ

Saturday, June 13, 2026 | June 13, 2026 Last Updated 2026-06-13T10:03:52Z
    Share
सहसवान में मानवता की मिसाल बजरंग दल ने घायल नंदी को बचाया, उपचार के बाद स्वस्थ

सहसवान- नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर में बीती रात करीब 11:30 बजे पशु क्रूरता की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता ने एक बेजुबान की जान बचा ली। आपको बता दें।बनिए वाले चौराहे के पास एक नंदी के शरीर में भाले जैसा नुकीला हथियार धंसा हुआ

 मिला। घायल अवस्था में नंदी खुद को बचाने के लिए पानी की टंकी की तरफ भाग गया था। प्रथम दृष्टया यह किसी शरारती तत्व द्वारा जानबूझकर किए गए हमले का मामला लग रहा है।

सूचना मिलते ही बजरंग दल की टीम तुरंत मोहल्ला मोहद्दीनपुर पहुंची। नगर अध्यक्ष और पीपल फॉर एनिमल्स के सदस्य गौरव कुमार के नेतृत्व में टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया और घायल नंदी को ढूंढ निकाला। टीम ने हिम्मत दिखाते हुए नंदी के शरीर से भाला निकाला और जख्म पर मरहम-पट्टी कर प्राथमिक उपचार दिया।


इलाज के बाद अब नंदी पूरी तरह स्वस्थ है और खतरे से बाहर है।

इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है ताकि दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

गौरव कुमार ने कहा, "बेजुबानों पर इस तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम जरूरी हैं।"

सहसवान की जनता ने बजरंग दल की इस त्वरित कार्रवाई और इंसानियत की सराहना की है। एक बेजुबान की जान बचाकर टीम ने समाज के सामने एक मिसाल पेश की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close