एटा में 15-15 हजार के दो इनामी गिरफ्तारः फर्जी दस्तावेज से धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई, आरोपियों को भेजा जेल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एटा में 15-15 हजार के दो इनामी गिरफ्तारः फर्जी दस्तावेज से धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई, आरोपियों को भेजा जेल

Saturday, June 13, 2026 | June 13, 2026 Last Updated 2026-06-13T15:09:00Z
    Share
एटा में 15-15 हजार के दो इनामी गिरफ्तारः फर्जी दस्तावेज से धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई, आरोपियों को भेजा जेल

एटा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मलावन और सकीट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ये आरोपी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे।

यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे के पर्यवेक्षण में वांछित एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विवेक यादव पुत्र वीरी सिंह निवासी खरगपुर, थाना सकीट, और भमरपाल पुत्र विजय सिंह निवासी शाहआलमपुर, थाना मलावन, के रूप में हुई है। दोनों पर 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

गिरफ्तारी की यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक मलावन राकेश कुमार सिंह और थानाध्यक्ष सकीट विदेश राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close