इस्लामनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वादी से मोबाइल फोन छीनने वाले 02 अभियुक्तगण को मय VIVO PHONE व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर सहित गिरफ्तार किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

इस्लामनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वादी से मोबाइल फोन छीनने वाले 02 अभियुक्तगण को मय VIVO PHONE व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर सहित गिरफ्तार किया गया

Sunday, May 3, 2026 | May 03, 2026 Last Updated 2026-05-03T15:28:59Z
    Share
*प्रेस नोट दिनाँक 03.05.2026

थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वादी से मोबाइल फोन छीनने वाले 02 अभियुक्तगण को मय VIVO PHONE व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर सहित गिरफ्तार किया गया।दिनांक 28/04/2026 को वादी श्री विजेन्द्र पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम सकतपुर थाना इस्लामनगर जिला बदायूं द्वारा थाना इस्लामनगर पर तहरीर दी गयी कि 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी से मोबाइल Vivo y 29 IMEI NO 865919072022804 छिनकर लेकर भाग गये हैं । जिसके संबंध में वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना इस्लामनगर पर मु0अ0सं0 102/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम 02 अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया था ।

 अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 03.05.2026 को थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा

 मु0अ0सं0 102/2026 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तगण 1. आरिश पुत्र नन्हु नि0 मौ0 तकिया कस्बा व थाना इस्लामनगर बदायूँ 2. अर्जुन पुत्र मुकेश नि0 मौ0 काशीराम कालोनी कस्बा व थाना इस्लामनगर जिला बदायूँ को मुखबिर की सूचना पर कस्बा इस्लामनगर में ईदगाह के पीछे पुराने भट्टे के रास्ते से मय वादी से छीने गये मोबाइल वीवो

 कम्पनी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान उपरोक्त घटना को कारित करने का जुर्म इकबाल किया तथा वादी द्वारा अपने मोबाइल फोन की पहचान की गयी ।

 माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगण आरिश व अर्जुन उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । घटना के सफल अनावरण व बरामदगी पर थाना इस्लामनगर पुलिस की भूरी भूरी प्रंशसा की गयी । 


CLOSE ADS
CLOSE ADS
close