*प्रेस नोटः- दिनांक-16.05.2026
थाना उझानी पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को मय चोरी के माल व चोरी किया हुआ ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ के आदेशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थाना उझानी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सहसवान चौराहा से 02 अभियुक्तगण 1.ध्रुव उर्फ चंकी पुत्र राकेश निवासी 190 भवंर सिंह कैम्प थाना बसन्त
विहार नई दिल्ली 2. मुनाजिर अली उर्फ हाजिम पुत्र नवाब अली निवासी S-114/515 भवर सिंह कैम्प थाना वसंन्त विहार नई दिल्ली को मय 05 अदद कटोरे मय ढक्कन सफेद धातु व एक कटोरा बिना ढक्कन सफेद धातु सहित गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण की निशादेही पर चोरी की गयी
ई-रिक्शा बरामद की गयी । बरामद चोरी की सफेद धातु के सम्बन्ध में थाना उझानी पर मु0अ0सं0 180/26 धारा 303(2)/317(2) BNS पंजीकृत किया गया । चोरी की ई-रिक्शा के संबंध में थाना उझानी पर मु0अ0सं0 115/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है जिसमें धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी है । अभियुक्तगण के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।