सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेंगे साल में चालीस हज़ार "विजय सिंह "
मिलक /रामपुर
प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश की महिलाओं को चालीस हज़ार रुपए सालाना मिलेंगे और प्रदेश भर के लोगों को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी उक्त विचार पूर्व विधायक विजय सिंह ने व्यक्त किये समाजवादी पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय विधायक विजय सिंह ने शनिवार को मिलक क्षेत्र के धर्मपुरा, भैसोड़ी, निस्वी, जटपुरा, हप्पू और पांडे गांवों का दौरा कर पीडीए वर्ग के लोगों से मुलाकात की और दलित और पिछड़ो को समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया
जनसंपर्क के दौरान विजय सिंह ने समाजवादी पार्टी की विचारधारा और पिछली सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा पिछड़े,
दलित, अल्पसंख्यक और किसानों-नौजवानों की आवाज उठाई है।
पूर्व विधायक ने कहा कि आने वाली सपा सरकार में महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही सभी वर्गों के लोगो को पुरे प्रदेश में 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा दोहराया।
उन्होंने किसानों और नौजवानों के लिए चलने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सपा सत्ता में आते ही बेरोजगारी, महंगाई और कृषि संकट को प्राथमिकता पर हल करेगी। क्योंकि प्रदेश और देश की भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश को महंगाई की आग में झोंक दिया है
आए दिन गैस पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है
ग्रामीणों ने सपा नेता का स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। विजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि सपा हर वर्ग की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।