प्रेस नोट दिनाँक 08.05.2026
आज दिनाँक 08.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, अंकिता शर्मा द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस डायल 112 की 06 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस दौरान महोदया द्वारा कहा गया कि नई गाड़ियों के शामिल होने से आपातकालीन स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया और तेजी होगी तथा आम जनता को त्वरित सहायता मिल सकेगी । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया , अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री सुनील सिंह तथा अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।