रामपुर। माननीय मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत जनपद के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सेवायोजन विभाग द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 12 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, पुरानी तहसील रामपुर में किया जाएगा।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी श्री जमीर हुसैन खां ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 04 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड,
पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, शिवम इंटरप्राइजेज रुद्रपुर एवं अशोका लीलैंड द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार पंजीकरण कर संबंधित कंपनियों में आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी भी कंपनी द्वारा कॉल या एसएमएस के माध्यम से किसी प्रकार की फीस या धनराशि की मांग की जाती है, तो अभ्यर्थी किसी भी स्थिति में भुगतान न करें। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है तथा प्रतिभागियों को कोई यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा।