पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के प्रथम दिवस पर विभिन्न विषयों पर हुए प्रशिक्षण सत्र हुआ संपन्न

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के प्रथम दिवस पर विभिन्न विषयों पर हुए प्रशिक्षण सत्र हुआ संपन्न

Friday, May 8, 2026 | May 08, 2026 Last Updated 2026-05-08T14:49:20Z
    Share
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के प्रथम दिवस पर विभिन्न विषयों पर हुए प्रशिक्षण सत्र हुआ संपन्न

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित *पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026* के प्रथम दिवस का शुभारंभ आज दिनांक 08 मई 2026 को उत्सव पैलेस में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रशिक्षण अभियान के प्रथम दिन विभिन्न विषयों पर क्रमवार प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं कार्यकर्ता विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का *शुभारंभ प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत लगाई गई प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुआ।*
 प्रदर्शनी का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के *निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी * और मिलक विधायक *राजबाला* द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक विकास यात्रा, 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन दर्शन, अंत्योदय की अवधारणा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन की वैचारिक शक्ति ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पहचान है।

इसके उपरांत *उद्घाटन सत्र* आयोजित किया गया, जिसमें आदरणीय भूपेंद्र चौधरी ने *“कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन”* विषय पर अपना विस्तृत वर्ग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का

 आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता संगठन की निरंतर सक्रियता, अनुशासन एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से सुनिश्चित होती है। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने की।

प्रथम सत्र के उपरांत अल्प विश्राम रखा गया,
 जिसके बाद *द्वितीय सत्र* का आयोजन किया गया। द्वितीय सत्र का विषय *“बूथ प्रबंधन”* रहा, जिस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने अपना विषय रखा जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता ने की।

उन्होंने बूथ को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ की मजबूती ही भाजपा की विजय का आधार है। उन्होंने बूथ समितियों की सक्रियता, मतदाता संपर्क एवं संगठनात्मक समन्वय पर विस्तार से चर्चा की।

द्वितीय सत्र के पश्चात चाय अवकाश रखा गया। 
इसके बाद *तृतीय सत्र* आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के महामंत्री * हरिओम शर्मा * ने *“भाजपा का इतिहास और विकास”* विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की संगठनात्मक यात्रा, वैचारिक संघर्ष एवं राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। तीसरे सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू ने की।

चतुर्थ सत्र में विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजन ने “कार्यकर्ता का विकास” विषय पर अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता होता है तथा एक कार्यकर्ता का निरंतर वैचारिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विकास ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण एवं अनुशासन की भावना के साथ संगठन कार्य में जुटे रहने का आह्वान किया। चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मोहनलाल सैनी जी ने की।

खबर लिखे जाने तक प्रशिक्षण महा अभियान के प्रथम दिवस के चार सत्र संपन्न हो चुके थे तथा दो अन्य सत्र शेष थे।

प्रथम दिवस में कुल छह प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाने हैं। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रात्रि विश्राम कार्यक्रम स्थल पर ही करेंगे तथा दूसरे दिन पुनः प्रशिक्षण अभियान के आगामी सत्रों में भाग लेंगे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह, अनुशासन एवं संगठन के प्रति समर्पण का भाव देखने को मिला। 
कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर ने किया।
प्रथम दिन सत्र में प्रदेश सरकार में मंत्री बलदेव बलदेव सिंह औलख , मिलक विधायक श्रीमती राज बाला, जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला प्रभारी राजा वर्मा, निवर्तमान सांसद घनश्याम सिंह लोधी, बरेली के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, ख्यालीराम लोधी, पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, महिला के सदस्य श्रीमती सुनीता सैनी, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, बीना भारद्वाज, 

अभय गुप्ता, काशीराम दिवाकर, चित्रक मित्तल, दीक्षा गंगवार, ब्लॉक प्रमुख हरि बाला, अर्चना गंगवार, मोहित सैनी, कुलवंत औलख, युसूफ अली, मोहन कुमार लोधी, हंसराज पप्पू, मोहनलाल सैनी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, रविंद्र सिंह रवि, जगपाल यादव, अर्जुन रस्तोगी, जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, विकास दीक्षित, विवेक रुहेला, शुभम सक्सेना, पारुल अग्रवाल, श्वेता शर्मा, 

दीपक गुप्ता, विकास दीक्षित, प्रमोद आहूजा, भारत भूषण गुप्ता, राजीव मांगलिक, शुभम राठौड़, सुनील मौर्य कुंवर बहादुर राजपूत, करतार सिंह लोधी, पूजा शर्मा, अमित दिवाकर, आशीष गुप्ता, कपिल गुप्ता तथा विक्रम सिंह आदि बड़ी संख्या में प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close