रामपुर। आपको बताते चलें शुक्रवार दिनांक 8 मई 2026 से शनिवार दिनांक 9 मई 2026 तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम का उत्सव पैलेस रामपुर में आयोजन किया जाएगा।
प्रशिक्षण महा अभियान का समय 8 मई सुबह 10:00 बजे से 9 मई शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में 11 वर्ग आयोजित किए
जाएंगे जिन्हें प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय मंत्री एवं माननीय विधायक संबोधित करेंगे।