मिशन शक्ति फेस 5 के तहत आर के पब्लिक स्कूल की छात्राओं को दी आत्मरक्षा की जानकारी।
मुजरिया पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान।
मुजरिया=मिशन शक्ति फेस 5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मुजरिया पुलिस ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण की जानकारी प्रदान की।
क्षेत्र के विद्यालयों में बालिका सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत मुजरिया पुलिस द्वारा जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर महिला उत्थान और बालिका सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है।
क्षेत्र के आर के पब्लिक स्कूल मुजरिया में थाना पुलिस की महिला टीम ने पहुंचकर छात्राओं को शासन की विभिन्न जानकारी देते हुए महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों के उपयोग बताए
साथ ही बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील मिशन शक्ति कार्यक्रम में आत्मरक्षा के गुर भी बताए गए।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा के निर्देशन में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की महिला पुलिस टीम मौजूद रही।