सर्विलांस सैल ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए 60 मोबाइल फोनो को किया बरामद
रामपुर। आज दिनांक 3 मई 2026 दिन रविवार को रामपुर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा गुम हुए 60 मोबाइल फोनों को संबंधित मोबाइल स्वामियों को सौंपा गया।
रामपुर पुलिस की इस सफलता पर मोबाइल स्वामियों की चेहरे खिल उठे तथा खुशी की लहर दौड़ गई। मोबाइल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें यह विश्वास ही नहीं था कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस मिलेगा।
रामपुर पुलिस द्वारा मोबाइल फोन धारकों को फोन सौंपते समय यह भी सचेत किया गया कि वह अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें। रामपुर सर्विलांस सेल द्वारा यह सराहनीय कार्य पहले भी किया जा चुका है।