"पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा, अब जनता की अदालत में मामला"
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष *आदेश कुमार शंखधार* ने मंगलवार को *आम जनता के लिए सार्वजनिक सूचना* जारी कर पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना में बताया गया है कि उन्हें विदेशी मोबाइल नंबर *+96594016002* से व्हाट्सएप पर 4 बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन रामपुर पुलिस ने न मुकदमा दर्ज किया और न ही सुरक्षा दी।
*क्या है पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन?
- *23 मई 2026, शाम 5:16 व 6:30 बजे*: पहली बार धमकी - "सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की तरह तुम्हें और परिवार को उड़ाएंगे"
- *24 मई 2026, रात 12:49 बजे*: फिर वही धमकी दोहराई गई
- *25 मई 2026, सुबह 11:04 बजे*: तीसरी बार कॉल - कहा गया _"अतीक अहमद, मुख्तार और शहाबुद्दीन को नहीं छोड़ा तो तुम क्या चीज हो। सिस्टम में बैठे लोग हमारे हैं,
रिपोर्ट से कुछ नहीं होगा"_
*24 और 25 मई को दी गई तहरीर*
आदेश शंखधार ने बताया कि 24 मई को थाना मिलक प्रभारी निरीक्षक और 25 मई को पुलिस अधीक्षक रामपुर को व्यक्तिगत रूप से मिलकर शिकायती पत्र दिया। वॉइस रिकॉर्डिंग भी सार्वजनिक कर दी गई है।
*पुलिस पर सीधा आरोप*
सार्वजनिक सूचना में लिखा है: _"अत्यंत दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि रामपुर पुलिस द्वारा न तो मुकदमा ही लिखा गया है और न ही सुरक्षा के सम्बन्ध में कोई कार्यवाही की गई है। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि थाना मिलक पुलिस द्वारा खुलेआम मेरे और मेरे परिवार के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है।"_
*"भविष्य में अनहोनी की जिम्मेदार पुलिस होगी"
शंखधार ने पत्र में साफ लिखा है कि अगर भविष्य में उनके या परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी *सम्पूर्ण जिम्मेदारी रामपुर पुलिस, विशेष रूप से थाना मिलक की होगी*। उन्होंने जनता से अपील की है कि इस पत्र को साक्ष्य के तौर पर अपने मोबाइल में सेव रखें।
*"बालाजी महाराज पर भरोसा, पर होनी को कोई नहीं टाल सकता"
पत्र के अंत में उन्होंने लिखा - _"मुझे अपने प्रभु श्री बालाजी महाराज पर पूरा भरोसा है कि बड़े बड़े दुश्मन भी मेरा बाल बांका नहीं कर सकते, लेकिन होनी को कोई भी टाल नहीं सकता इसलिए यह पत्र लिखना आवश्यक है।"_
*फिलहाल सुरक्षा नहीं, सिर्फ आशीर्वाद की मांग*
शंखधार ने कहा कि वे लगातार उच्च अधिकारियों के संपर्क में हैं और उन्हें कामयाबी की उम्मीद है। फिलहाल संकट के इस समय में उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगा है।