भारतीय किसान यूनियन सेवक की समीक्षा बैठक आयोजित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान यूनियन सेवक की समीक्षा बैठक आयोजित

Sunday, May 24, 2026 | May 24, 2026 Last Updated 2026-05-25T06:07:36Z
    Share
भारतीय किसान यूनियन सेवक की समीक्षा बैठक आयोजित

 संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश

हापुड़ /भारतीय किसान यूनियन सेवक की समीक्षा बैठक गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के कार्यालय पर आयोजित की गई
भारतीय किसान यूनियन सेवक के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश गुर्जर जी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील शर्मा जी के नेतृत्व में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया 

आदेश गुर्जर जी ने बताया किसानों के लिए भारतीय किसान यूनियन सेवा के हापुड़ जनपद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय रूप से लगातार कार्य कर रहा है और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में किसी भी किसान को कोई समस्या होती है उसके लिए संगठन के सभी लोग एकजुट होकर उसका सहयोग करते हैं 
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील शर्मा जी ने बताया किसानों को फसल का उचित मूल्य मिले किसानों को बिजली फ्री मिले और किसान आयोग का गठन हो इसके लिए संगठन लगातार प्रयासरत है 

भारतीय किसान यूनियन सेवक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया 15 जून को गढ़मुक्तेश्वर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें किसानों से संबंधित कई प्रस्ताव पास किए जाएंगे और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के प्रत्येक किसान को लाभ मिले इसके लिए लगातार कार्य किया जाएगा

अंकित भड़ाना को मेरठ मंडल अध्यक्ष, सोबीन गुर्जर को हापुड़ जिला अध्यक्ष, और प्रशांत मुखिया को मेरठ का जिला अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया
भारतीय किसान सेवक की गढ़मुक्तेश्वर कार्यालय पर मासिक बैठक मै अध्यक्ष आदेश गुर्जर,प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा,

 आशुतोष शर्मा, मेरठ मण्डल अध्यक्ष अंकित भड़ाना, जिलाध्यक्ष हापुड़ सोविन भाटी,
जिलाध्यक्ष मेरठ प्रशांत मुखिया रास्ट्रीय उपाध्यक्ष भोला प्रधान, जितेंदर प्रधान, लाला होटल वाले 

रविंद्र गुर्जर, एडवोकेट सुशील तंवर, डॉ. संदीप, अजब सिंह, हेमन्त रहीश खा, मनवीर शर्मा,वीरेंद्र सिंह, खालिद जी, अरविन्द आदि मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close