भाकियू (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व में मिलक डाक बंगला में किया गया पंचायत बैठक का आयोजन
रामपुर। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की पंचायत जनपद के तहसील मिलक के डाक बंगला में जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व में संपन्न हुई। पंचायत के दौरान पहुंची तहसीलदार मिलक सीमा गंगवार को ज्ञापन सौंपा। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा की बिलासपुर माइनर से बेगमाबाद, चांदपुर जदीद, गुलामगंज, नहर बंद है जिससे कई गांवों के किसान सिंचाई से वंचित है नहर को खुलवाया जाए।
और उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए बिजली समय पर नहीं मिलती है जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है बिजली समय से दी जाए। और उन्होंने कहा की किसानों को समय से उर्वक खाद समय पर नहीं मिल रहा है समय पर उपलब्ध कराया जाए।
और उन्होंने कहा की ज़िला अस्पताल में स्टाफ की सोते हुए कई बार वीडियो वायरल हुई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग कोई सख्त कदम नहीं उठाता है स्टाफ द्वारा मरीज की रात में कोई देख रेख नहीं की जाती है जिससे मरीजों की और हालत नाजुक हो जाती है स्वास्थ्य विभाग को सख्त कदम उठाते हुए लापरवाह डॉक्टरों व स्टाफ पर सख्त कार्यवाही की जाए।
और उन्होंने कहा की जनपद रामपुर के तहसील मिलक में अवैध खनन का धंधा बहुत ज़ोर शोर पर पर चल रहा है अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है और कई बार ज्ञापन भी दे चुके है अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही की जाए। और उन्होंने कहा कि आने वाली 20 तारीख की किसानों ने रणनीती भी तैयार कर ली है।
राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल स्तर के पदाधिकारी ज़िला रामपुर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे और किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन द्वारा जो पूर्व एक वर्ष से ज्ञापन दिए गए है उन सभी का अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। और समाधान न होने तक किसान कलेक्ट्रेट में मौजूद रहेंगे।
किसानों के ऊपर किसी भी कीमत का अन्याय बर्दाश नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सरदार अवतार सिंह, नीरज कुमार, फरीद खां, बाबर खां, रामप्रताप गंगवार, रामपाल पटेल, सुशील कुमार शर्मा, फूल सिंह गंगवार, भानु गंगवार, अब्दुल रज़्ज़ाक खान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।