बदायूँ पुलिस अपडेट अपराधियों की अब खैर नहीं।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूँ पुलिस अपडेट अपराधियों की अब खैर नहीं।

Thursday, May 14, 2026 | May 14, 2026 Last Updated 2026-05-14T13:08:59Z
    Share
बदायूँ पुलिस अपडेट अपराधियों की अब खैर नहीं

बदायूँ। दिनाँक 13.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस लाइन्स में जनपद की 'मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी' आयोजित की गई। एसएसपी ने सख्त तेवर दिखाते हुए अपराधियों के विरुद्ध कड़े कदम

 उठाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। अपराध पर प्रहार: टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और इनामी बदमाशों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई के निर्देश। महिला सुरक्षा सर्वोपरि: 'मिशन शक्ति फेज-5.0' के तहत एंटी रोमियो टीम और शक्ति दीदी अब गांव-गांव जाकर सुरक्षा का भरोसा दिलाएंगी।


ऑपरेशन दहन व जब्ती: गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों की अवैध संपत्ति को चिन्हित कर धारा 14(1) के तहत कुर्क (जब्तीकरण) किया जाएगा।ऑपरेशन त्रिनेत्र 2.0' के जरिए चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरों की निगरानी और 'ई-साक्ष्य' एप का प्रभावी उपयोग। 

 सड़क सुरक्षा (Zero Fatality): "सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, नैतिक दायित्व है।" हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य, नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी सख्ती। थानों पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित होगा। 

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close