गौतम असावा को समस्त माहेश्वरी समाज सहसवान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गौतम असावा को समस्त माहेश्वरी समाज सहसवान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Sunday, May 17, 2026 | May 17, 2026 Last Updated 2026-05-17T16:37:32Z
    Share
गौतम असावा को समस्त माहेश्वरी समाज सहसवान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया 

सहसवान बदायूं आज मुन्ना लाल हलवाई रेस्टोरेंट में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें समस्त माहेश्वरी समाज ने सहसवान क्षेत्र के नयागंज निवासी गौतम असावा को अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष गौतम असावा ने आशा जताई है कि वह अपने पद पर रहते हुए 

पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करेंगे और माहेश्वरी समाज के हाथों को मजबूत करेंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे जिम्मेदारी को मैं पूर्ण रूप से निभाऊंगा माहेश्वरी समाज के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करूंगा उन्होंने कहा कि जो भी समस्या होगी 

हर समस्या। का निस्तारण कराने हेतु हर समय तैयार रहूंगा और कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलूंगा और किसी भी दिशा में माहेश्वरी समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सूचना मिलते ही शुभचिंतकों ने नवनियुक्त अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर फूल मलाए पहनकर स्वागत किया 

इस मौके पर निशीथ महेश्वरी,मनीष महेश्वरी,रोहित महेश्वरी,पियूष महेश्वरी,मोहित महेश्वरी,रजत महेश्वरी,महेश चंद्र,संतोष गांधी, मुकेश गुप्ता, बिट्टू, प्रसून,रंजीत,अंकुर नगर के माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close