बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के बाद मौत।
फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी प्रमोद उम्र26 वर्ष बुधवार रात नौ बजे पचोमी की प्लाईबुड फैक्ट्री से डयूटी करकर वापस गांव जा रहे थे तभी गांव के बाहर ही शाहपुर बनियान मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी ।टक्कर लगने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया।
ग्रामीणों ने प्रमोद को घायलावस्था में पड़े देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी परिजन आनन फानन में प्रमोद को लेकर फरीदपुर सरकारी अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
प्रमोद के परिवार में पत्नी के साथ दो बेटे हैं ब्रह्स्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
कुछ ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक ट्रैक्टर से दुर्घटना होना लग रही है।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर लगने से युवक की मौत हुई है वाहन चालक की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से तलाश की जा रही है।