विद्यार्थी परिषद ने किया प्रमोद इंटर कॉलेज में प्रवेश फीस के नाम पर हो रही मनमानी के विरुद्ध ज्ञापन दिया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विद्यार्थी परिषद ने किया प्रमोद इंटर कॉलेज में प्रवेश फीस के नाम पर हो रही मनमानी के विरुद्ध ज्ञापन दिया

Saturday, May 9, 2026 | May 09, 2026 Last Updated 2026-05-09T15:29:00Z
    Share
विद्यार्थी परिषद ने किया प्रमोद इंटर कॉलेज में प्रवेश फीस के नाम पर हो रही मनमानी के विरुद्ध ज्ञापन दिया
सहसवान (बदायूँ): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नगर इकाई द्वारा प्रमोद इंटर कॉलेज, सहसवान में प्रवेश फीस के नाम पर हो रही मनमानी के विरुद्ध ज्ञापन दिया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाध्यापक को ज्ञापन सौंपकर छात्रों से ली जा रही अवैध फीस को तत्काल वापस लेने की मांग की।
छात्र हितों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं:
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रमोद इंटर कॉलेज एक सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय है, फिर भी यहाँ शासन की मंशा के विपरीत छात्रों से 3000 से 4500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि “शिक्षा के मंदिर को व्यापार का केंद्र बनाया जा रहा है, जिसे विद्यार्थी परिषद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।”

प्रशासन को अल्टीमेटम:
ज्ञापन देते समय कार्यकर्ताओं ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि विद्यालय प्रशासन ने निर्धारित सरकारी शुल्क के अलावा एक भी पैसा अतिरिक्त लिया, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी और विद्यालय का तालाबंदी (Lockdown) करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

इस अवसर पर परिषद के नगर अध्यक्ष/मंत्री/ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार , जिला सह मीडिया संयोजक शैलेन्द्र शर्मा , नगर सह मंत्री अभय प्रताप नगर SFS संयोजक कुलदीप मौर्य और दर्जनों कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि फीस का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close