नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित न होने दिए जाने के विरोध में सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के आवास का घेराव कर किया जोरदार प्रदर्शन
रामपुर। मंगलवार को महिलाओं ने एकजुट होकर नारी सम्मान, महिला अधिकारों एवं महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी एवं सम्मान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसका विरोध महिलाओं के अधिकारों की उपेक्षा के समान है।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा प्रभारी सुभाष भटनागर एवं सह प्रभारी दिलीप अरोड़ा जी ने मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा यह विषय देश की आधी आबादी की आवाज है तथा भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है।
चमरौआ ब्लॉक प्रमुख हरीवाला ने यह भी कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और वे उन राजनीतिक दलों को कभी माफ नहीं करेंगी जो महिला आरक्षण और महिला सम्मान के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा मातृशक्ति के अधिकारों पर किसी प्रकार का समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन अभियान की जिला संयोजक पारुल अग्रवाल, सह संयोजक श्वेता शर्मा , स्वार विधानसभा की संयोजक एवं भाजपा जिला मंत्री अमृता रंधावा , भाजपा की वरिष्ठ नेत्री शकुंतला लोधी , डॉली रंधावा, हेमलता मौर्य , पूनम मौर्य , केसर मौर्य , पूजा शर्मा, मनु सक्सेना, मसवासी की नामित सभासद रामबाला , सुमन देवी, आशा देवी, पूनम देवी, हिरदेश्वती, जमुना देवी, पूनम सैनी, शकुंतला सैनी , रामदेव सैनी एवं वंदना शर्मा उपस्थित रहीं।
विधानसभा संयोजक पवन कुमार, सहसंयोजक पंकज सैनी जी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दिवाकर जी, श्री राजेश शर्मा जी, गौरव शर्मा जी, विजेंद्र सैनी जी, राणा जी, महामंत्री अमित सक्सेना जी एवं भाजपा के पूर्व जिला मंत्री श्री महेंद्र सैनी जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।