दिवंगत भाजपा नेता कुलदीप शर्मा के परिवार से मिले बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, दी आर्थिक सहायता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दिवंगत भाजपा नेता कुलदीप शर्मा के परिवार से मिले बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, दी आर्थिक सहायता

Sunday, May 10, 2026 | May 10, 2026 Last Updated 2026-05-10T15:19:32Z
    Share
दिवंगत भाजपा नेता कुलदीप शर्मा के परिवार से मिले बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, दी आर्थिक सहायता
बिसौली (बदायूं): भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा की नोएडा में हुई असामयिक मृत्यु के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद घड़ी में बिसौली के विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए दिवंगत नेता के परिवार को सहारा दिया है। 
विधायक ने ग्राम पलिया पहुंचकर व्यक्त की संवेदना

रविवार को बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" विकास खंड के ग्राम पलिया पहुंचे। उन्होंने कुलदीप शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि कुलदीप एक ऊर्जावान युवा नेता थे, उनका इस तरह जाना समाज और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।

सोशल मीडिया की अपील पर बढ़ाया मदद का हाथ

बीते दिनों नोएडा में एक सड़क दुर्घटना में कुलदीप शर्मा का निधन हो गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों ने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मदद की अपील की थी। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विधायक आशुतोष मौर्य ने स्वयं आगे बढ़कर परिवार को व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहायता प्रदान की और भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस दौरान विधायक के साथ कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने उनके इस सेवाभावी कदम की सराहना की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close