रेलवे क्रॉसिंग बूम खराब होने के कारण क्रॉसिंग पर लगा भयंकर जाम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रेलवे क्रॉसिंग बूम खराब होने के कारण क्रॉसिंग पर लगा भयंकर जाम

Thursday, May 7, 2026 | May 07, 2026 Last Updated 2026-05-07T13:40:49Z
    Share
रेलवे क्रॉसिंग बूम खराब होने के कारण क्रॉसिंग पर लगा भयंकर जाम
पैदल राहगीर हुए परेशान 

फतेहगंज पूर्वी/ बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर दोपहर 12:00 बजे बूम खराब हो जाने के कारण रेलवे क्रॉसिंग पर भयंकर जाम की स्थिति बन गई। जाम लगने की वजह से पैदल राहगीरों को बहुत ही मुश्किल का सामना करना पड़ा। 

रेलवे क्रॉसिंग बूम सही करने के लिए स्थानीय रेलवे टेक्नीशियन के द्वारा काफी प्रयास करने के बावजूद भी सही नहीं हो सका इसके उपरांत बरेली से टेक्नीशियन विभाग की टीम को बुलाया गया लेकिन फिर भी बूम देर रात्रि तक सही नहीं हो पाया। रेलवे क्रॉसिंग को स्लाइडर बूम के द्वारा बंद कर ट्रेनों का संचालन किया गया । 
जिसके कारण दातागंज मार्ग पर भयंकर जाम की स्थिति बनी रही। देर शाम रेलवे सुरक्षा बल एवं स्थानीय पुलिस के द्वारा रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े होकर जाम की स्थिति को सुधारना पड़ा। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू रूप से चल पाया। 

रेलवे क्रॉसिंग के आसपास स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस रेलवे क्रॉसिंग पर हर तीसरे दिन रेलवे क्रॉसिंग का बूम खराब हो जाता है जिससे क्रॉसिंग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम की स्थिति के कारण 

हम सभी दुकानदारों का धंधा चौपट हो रहा है। जिम्मेदार लोग जाम खुलवाने में कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं व रेलवे की अधिकारियों के द्वारा भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही

 है। इसके अलावा इस जाम का मुख्य कारण फतेहगंज दातागंज मार्ग पर बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण के पूर्ण न होने के कारण भी क्रॉसिंग पर जाम लगा रहता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close