श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Sunday, May 24, 2026 | May 24, 2026 Last Updated 2026-05-24T13:49:21Z
    Share
श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

लश यात्रा के दौरान भक्तिमय हुआ माहौल
फतेहगंज पूर्वी । कस्बे में आज रविवार को श्री राधा रमन मंदिर मोहल्ला साहूकारा में श्रीमद् भागवत कथा के सात दिवसीय आयोजन के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं के द्वारा भागवत गीता को अपने सिर पर रखकर एवं बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों के द्वारा सिर पर कलश रखकर भाग लिया गया।

 कलश यात्रा राधा रमन मंदिर साहूकारा से प्रारंभ होकर राधा कृष्ण मंदिर ,बाग वाला मंदिर से होते हुए वापस राधा रमन मंदिर साहूकारा पहुंची इस दौरान पूरे नगर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
कलश यात्रा में बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल बरेली के सदस्य भी शामिल हुए। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होकर कथा स्थल तक पहुंचे। क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर कलश यात्रा की शोभा बढ़ाई।

आयोजकों के अनुसार कथा का शुभारंभ आज 24 मई 2026 से हुआ। कथा व्यास श्री धाम वृंदावन से पधारेअमित मोहन जी महाराज एवं महंत स्वामी विष्णु चित्त आचार्य जी के द्वारा सुनाई जाएगी।भागवत कथा का समय सायं 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक रहेगा और 30 मई को कथा का विश्राम होगा एवं 31 मई को हवन और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा पर फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा गया।

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाना फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर क्राइम विकास कुमार एवं कस्बा इंचार्ज लक्ष्मी नारायण मय फोर्स के साथ कलश यात्रा में मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close