घऱ में घुसकर नाबालिक युवती से की छेड़छाड़

Notification

×

All labels

All Category

All labels

घऱ में घुसकर नाबालिक युवती से की छेड़छाड़

Sunday, May 24, 2026 | May 24, 2026 Last Updated 2026-05-24T13:53:26Z
    Share
घऱ में घुसकर नाबालिक युवती से की छेड़छाड़

विरोध करने के दौरान गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी 
दो लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज 

जनपद बरेली /थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में एक नाबालिक युवती से घर के अंदर घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मकान की छत पर सो रही 16 वर्षीय लड़की के साथ एक युवक ने कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। लड़की अपनी बहन के साथ सो रही थी 

कि इसी दौरान एक युवा के चोरी से छत पर चढ़ना और सो रही लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा तो आरोपी युवक ने उसके साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी इसी दौरान शोर सुनकर लड़की की दूसरी बहन जाग गई इसके बाद आरोपी युवक वहां से भाग गया उक्त घटना से पीड़ित परिवार सकते में है। 

पीड़ित परिवार की तरफ से थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को दो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया गया है की घटना के बाद जब लड़की की मां आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंची तो आरोपी और उसकी मां ने उसके परिवार के साथ गाली गलौज की और

 धमकी भी दी। लड़की के पिता की शिकायत पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस के द्वारा आरोपी युवक दीप और उसकी मां ममता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच करने के दौरान उचित कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close