नाले में तैरता हुआ मिला बच्चे का भ्रूण
फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के गांव टिसुआ में एक नाले में शुक्रवार दोपहर एक बच्चे का भ्रूण उतराता हुआ गाँव वालों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को नाले से निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए
भिजवाया है।पुलिस ने बताया कि भ्रूण कई दिन पुराना लग रहा था जिसे किसी ने नाले में फेंक दिया था फूलने के बाद पानी में उतराने लगा जब गाँव वालो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी ।मौके पर पहुचीं पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि नाले में एक बच्चे का भ्रूण मिला था पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।