फोटो
सहसवान: पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की शानदार जीत पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के आवास पर विजय उत्सव का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाज़ी और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की गई। जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत के 80 प्रतिशत भूभाग पर भाजपा की सरकारें
“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ जनसेवा, सुरक्षा और गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने दृढ़ विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में भाजपा उत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाकर एक नया
इतिहास रचेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस उत्साह को संकल्प और ऊर्जा में परिवर्तित कर आगामी चुनावी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। विजय उत्सव में भाजपा नगराध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, अवढ़र शर्मा, मदान लाल शाक्य, बॉबी कोली
, आकाश वाल्मीकि, दीपक बॉस, देवेंद्र प्रजापति, जयंत शर्मा, हिमांशु माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना, मसर्रत, राजेन्द्र कश्यप, ओमपाल, भावेश कश्यप, दानिश, फराज आदि मौजूद रहे।