08 जून को आयोजित होगी जिला सैनिक बन्धु की बैठक
बदायूँ: 05 जून। लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सिंह (अ0प्रा0), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, बदायूँ द्वारा जनपद बदायूँ के समस्त भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों की विधवाओं को सूचित किया है
कि उनकी समस्त समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 08 जून 2026 को अपराह्न 12ः30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार बदायूँ में आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि यदि किसी भूतपूर्व सैनिक अथवा दिवंगत सैनिकों की विधवाओं की कोई समस्या है तो वे अपना प्रार्थना-पत्र दो प्रतियों में 06 जून 2026 को सांय 05ः00 बजे तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
----