रामपुर। मा0 मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु सेवायोजन विभाग द्वारा 09 जून 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, रामपुर परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी जमीर हुसैन खां ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें पुखराज हेल्थ केयर प्रा. लि. सहित अन्य कंपनियां भी शामिल रहेंगी, जो अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी।
रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुरूप पोर्टल पर पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करें तथा उपस्थित कंपनियों में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। यदि
कोई कंपनी कॉल, एसएमएस अथवा अन्य माध्यम से किसी प्रकार की फीस या धनराशि की मांग करती है तो अभ्यर्थी किसी भी प्रकार का भुगतान न करें। रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।