एएसपी ने यूपी-112 पीआरवी का औचक निरीक्षण कियाः त्वरित रिस्पांस और संवेदनशील व्यवहार के दिए निर्देश
संवाददाता रवि शर्मा की रिपोर्ट एटा कासगंज
एटा में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूपी-112 पीआरवी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में संचालित पुलिस रिस्पांस वाहनों की कार्यप्रणाली, उपकरणों की स्थिति और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यशैली का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने पीआरवी वाहन में लगे वायरलेस सेट, जीपीएस सिस्टम, प्राथमिक चिकित्सा किट और अग्निशामक यंत्र सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की जांच की। उन्होंने सभी उपकरणों को हमेशा क्रियाशील रखने के निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने ड्यूटीरत कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यूपी-112 पर आने वाली प्रत्येक कॉल को गंभीरता और तत्परता से लिया जाए। उन्होंने न्यूनतम समय में मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने तथा शिकायतकर्ताओं से शालीनता और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने पर विशेष जोर दिया।