केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का शुभारंभ।-------------------------

Notification

×

All labels

All Category

All labels

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का शुभारंभ।-------------------------

Thursday, June 18, 2026 | June 18, 2026 Last Updated 2026-06-19T03:16:53Z
    Share
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का शुभारंभ।
-------------------------
संवाददाता नेत्रपाल सिंह
-------------------------
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज डी.आर. रिसोर्ट, बहजोई में तीन दिवसीय (18 जून से 20 जून 2026 तक) विकास प्रदर्शनी एवं कृषि विभाग के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार राजू यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मंजू दिलेर, पूर्व एम.एल.सी. परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व एम.एल.सी. चन्द्रपाल सिंह 'पप्पू चौधरी' तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि गुलाब देवी ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों, युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित योजनाओं, उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद् इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं,

 आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास, आन्तरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 तथा जनपद के विकास से सम्बन्धित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा उसका अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत 07 लाभार्थियों को सम्पूर्ण

 मातृ आहार एवं सक्षम पोषण किट का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा ममता राजपूत के नेतृत्व में सरस्वती वंदना एवं लोक गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गोरखनाथ भट्ट ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही अन्य विशिष्ट अतिथियों का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।


अपने संबोधन में मुख्य अतिथि गुलाब देवी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में सभी योजनाएं जनसामान्य के द्वार तक पहुंच रही हैं। हमारी सरकार सभी वर्गों को समान रूप से योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क राशन, पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। माताएं बच्चों की प्रथम शिक्षिका होती हैं और माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री महिलाओं को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने जनसामान्य से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close