बिसौली 12 जून सरकार ने की किसानों को जमीन से बेदखल करने की तैयारी पहले कराया साहूकारों से कर्ज मुक्ति

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली 12 जून सरकार ने की किसानों को जमीन से बेदखल करने की तैयारी पहले कराया साहूकारों से कर्ज मुक्ति

Friday, June 12, 2026 | June 12, 2026 Last Updated 2026-06-12T16:18:58Z
    Share
बिसौली 12 जून सरकार ने की किसानों को जमीन से बेदखल करने की तैयारी पहले कराया साहूकारों से कर्ज मुक्ति 

और प बैंकों द्वारा जरा जरा सी रकम में पूरी भूमि कर ली बंधक 
आज भा कि यू के जिला अध्यक्ष रामा शंकर शंख धार ने एसडीएम को सोपा ज्ञापन ज्ञापन में जिला अध्यक्ष ने कहा की सरकार ने किसानों को साहूकारों से कर्ज मुक्त करने के लिए बैंकों द्वारा जो कर्ज दिलवाया उसमें सरकार की नियत किसानों की जमीन पर कब्जा उद्योगपतियों को कराने की है किसानों को कर्ज देने के लिए सरकार ने ऐसी नियम बनाए हैं की किसान एक बार कर्ज ले ले तो वह अपने जीवन काल में बिना जमीन बेच जमा नहीं कर सकता 
नियम नंबर एक 

किसान चाहे एक लाख का कर्ज ले और यदि उसके पास 20 बीघा जमीन है तो बैंक पूरी जमीन बंधक कर लेगी पहले किसान साहूकार से कर्ज ले लेता था तो कुछ हिस्सा जमीन बेचकर वह कर्ज अदा कर देता था अब किसान बैंक का कर्ज अदा करने को अपनी जमीन बीच भी नहीं सकता क्योंकिजमीन पूरी बंधक है तो बिक नहीं सकती
नियम नंबर दो 

जब प्रदेश की सभी राष्ट्रीयकृत बैंक एनपीए खातों पर एक मुस्त समाधान योजना का सभी किसानों को लाभ दे रही हैं मूलधन से भी कम में समझौता कर रही हैं तो उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ग्राम विकास बैंक लिमिटेड एनपीए खातों पर एक मुस्त समाधान योजना का लाभ क्यों नहीं दे रही है माइक बजाकर परिवार वालों को घर पर गाली देकर बेइज्जत करने का अधिकार बैंक को किसने दिया है 

नियम नंबर तीन 
 जब किसान और बैंक का एग्रीमेंट 3 वर्ष या 5 साल का होता है तो बैंक कर्मचारी किसान से समय पर कर्ज जमा क्यों नहीं करते किसानों के साथ-साथ कर्ज जमा करने की लापरवाही में बैंक कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए क्योंकि जो शाखा प्रबंधक किसान का लोन करता है

 वह कमीशन खाता है और कमीशन खाने वाला शाखा प्रबंधक किसान से कर्ज नहीं मांगता इसलिए किसान कर्जदार हो जाता है प्राइवेट फाइनेंसर या लिमिटेड कंपनियां बैंकों से ज्यादा कर्ज बांट रही है तो वह अपना कर्ज कैसे समय से वसूल रही हैं

 इसका मतलब साफ है सरकारी कर्मचारी सुविधा शुल्क लेने के कारण कर्ज भी नहीं करती बैंकों ने नियम बना रखा है जब कर्ज देंगे तो सुविधा शुल्क लेंगे और जब कर्ज जमा करेंगे तो सुविधा शुल्क चाहिए 

8 जून को जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देने के बाद पूरे जिले में उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के खिलाफ प्रचार प्रसार चल रहा है जिले में बैंकों के खिलाफ हरिद्वार के चिंतन शिविर से आने के बाद बहुत बड़ी पंचायत

 होगी तथा समाधान न होने पर मुख्यमंत्री आवास पर भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा ज्ञापन में जिला प्रभारी झाझन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान महिपाल सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज राजेश्वर सिंह यादव आज कई लोग शामिल थे 
जय जवान जय किसान 
जय टिकैत जय टिकैत परिवार
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close