एटा में प्रिंसिपल ने सिर कूचकर क्लर्क को मार डालाः कार की डिग्गी में छिपाई लाश, 22km दूर कासगंज में दफनाने पहुंचा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एटा में प्रिंसिपल ने सिर कूचकर क्लर्क को मार डालाः कार की डिग्गी में छिपाई लाश, 22km दूर कासगंज में दफनाने पहुंचा

Monday, June 29, 2026 | June 29, 2026 Last Updated 2026-06-29T15:09:19Z
    Share
एटा में प्रिंसिपल ने सिर कूचकर क्लर्क को मार डालाः कार की डिग्गी में छिपाई लाश, 22km दूर कासगंज में दफनाने पहुंचा

संवाददाता रवि शर्मा क़ी रिपोर्ट एटा कासगंज 

एटा में सरकारी इंटर कॉलेज के एक प्रिंसिपल ने रविवार रात 35 साल के क्लर्क की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले ईंट से क्लर्क के सिर पर कई वार किए। इसके बाद मुंह और नाक पर भी ईंट से हमला किया था।
हत्या के बाद आरोपी ने शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर अपनी कार की डिग्गी में छिपा दिया। फिर रात 
हत्या के बाद आरोपी ने शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर अपनी कार की डिग्गी में छिपा दिया। फिर रात के अंधेरे में करीब 22 किलोमीटर दूर कासगंज में शव को ठिकाने लगाने के लिए निकल पड़ा। इसी दौरान सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि लखनऊ नंबर की एक कार में शव ले जाया जा रहा है। घेराबंदी कर कार रोकी गई तो डिग्गी से शव बरामद हुआ। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने ईंट और घूसों से हमला कर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना एटा के जैथरा थाना क्षेत्र की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close