उझानी में बूथ 346 पर गूंजी ‘मन की बात’ PM मोदी ने स्वदेशी विमानों से वर्षा जल संचयन तक गिनाईं उपलब्धियां।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सीधा प्रसारण रविवार को भाजपा उझानी के शक्ति केन्द्र नारायणगंज स्थित बूथ संख्या 346 पर किया गया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में भारतीय विज्ञान की उपलब्धियों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने बताया कि हाल ही में भारतीय वैज्ञानिकों ने लगभग 40 स्वदेशी विमान तैयार किए हैं जो पूरी तरह भारत में निर्मित हैं। इसके साथ ही ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ती सहभागिता, नागालैंड फुटसल लीग, मेघालय पर्यटन और मेघालय फूड फेस्टिवल का भी जिक्र किया। अंत में उन्होंने देशवासियों से वर्षा जल संचयन को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी आरती कश्यप उपस्थित रहीं। इनके साथ क्षेत्रीय मंत्री रेनू सिंह, जिला मंत्री अजय तोमर, नगर कार्यकारिणी महामंत्री मदन मोहन सिंह लोधी, गोविन्द सपरा, उपाध्यक्ष गोविन्द मित्तल, वरिष्ठ नेता राहुल शंखधार, पवन चौधरी, राजीव गोयल सहित नगर, क्षेत्र, मोर्चा एवं सेक्टर प्रभारी तथा बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की प्रेरणा मिलती है।
मनकी बात कार्यक्रम के बाद, मंडल प्रभारी आरती कश्यप,युवा भाजपा नेता कार्तिक अग्रवाल बाबू,व रेनू सिंह ने एक पोधा भी रोपा। पोधे की देखभाल की जिम्मेदारी कार्तिक अग्रवाल ने ली