35000 रुपए की नगद रिश्वत लेते हुए कांस्टेबल हुआ गिरफतार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

35000 रुपए की नगद रिश्वत लेते हुए कांस्टेबल हुआ गिरफतार

Thursday, June 11, 2026 | June 11, 2026 Last Updated 2026-06-11T15:06:11Z
    Share
*35000 रुपए की नगद रिश्वत लेते हुए कांस्टेबल हुआ गिरफतार
एंटी करप्शन टीम बरेली की बड़ी कार्रवाई 

जनपद शाहजहांपुर/थाना जैतीपुर में तैनात आरोपी पुलिस आरक्षी विवेक कुमार पीएनओ नं 252676246 को आज दिनांक 11 जून 2026 दिन बृहस्पतिवार को मुकदमे में निस्तारण के एवरेज में 35000 रुपए की नगद रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम बरेली के द्वारा थाना जैतीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

शिकायतकर्ता सुधांशु कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय गिरीश चंद्र शर्मा निवासी ग्राम जुखासा थाना दातागंज जनपद बदायूं वर्तमान पता रघु वाटिका कॉलोनी थाना सुभाष नगर जनपद बरेली एक शिकायती प्रार्थना पत्र एंटी करप्शन विभाग को देते हुए बताया कि उनके विरुद्ध पंजीकृत मुकदमा संख्या 153 /2025 धारा 103(1) बीएनएस 238 में निस्तारण के एवज में पुलिस

 आरक्षी विवेक कुमार के द्वारा 35000 रुपए रिश्वत की डिमांड की गई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम बरेली के द्वारा शिकायत को तुरंत संज्ञान में लेते हुए भ्रष्टाचार द्वारा संगठन प्रभारी प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में टीम के द्वारा आज थाना

 जैतीपुर में एक होमगार्ड के कमरे में आज दोपहर लगभग 1:00 बजे आरोपी विवेक कुमार को₹35000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

 आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उपरोक्त के खिलाफ थाना गढ़िया रंगीन जनपद शाहजहांपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close