मंदिरों में चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासाः एटा पुलिस दो शातिर को किया गिरफ्तार, 39 घंटे और चांदी का छत्र बरामद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मंदिरों में चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासाः एटा पुलिस दो शातिर को किया गिरफ्तार, 39 घंटे और चांदी का छत्र बरामद

Wednesday, June 17, 2026 | June 17, 2026 Last Updated 2026-06-18T02:59:18Z
    Share
*मंदिरों में चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासाः एटा पुलिस दो शातिर को किया गिरफ्तार, 39 घंटे और चांदी का छत्र बरामद

संवाददाता रवि शर्मा की रिर्पोट एटा कासगांज

एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र में मंदिरों को निशाना बनाकर घंटे और अन्य धार्मिक सामग्री चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 39 छोटे-बड़े पीतल के घंटे,

 एक सफेद धातु का छत्र, 15 हजार रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा चोरी के औजार बरामद किए गए हैं।
मामले की शुरुआत 16 जून को ग्राम बंथल कुतकपुर निवासी ओमकार सिंह की शिकायत से हुई थी। उन्होंने चंडी माता मंदिर से करीब 100 किलोग्राम वजन के पीतल के घंटे, 

माता का मुकुट और चांदी का छत्र चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर थाना पिलुआ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाह के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान बुलंदशहर निवासी 

योगेश उर्फ लाला और मिरहची निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कई अन्य मंदिर चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सकरौली क्षेत्र के तलिया वाली माता मंदिर, जसरथपुर के प्राचीन शिव मंदिर तथा पिलुआ क्षेत्र के अन्य मंदिरों से भी घंटे और धार्मिक सामग्री चोरी करने की बात कबूली है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close