प्रेस नोट, दिनांक - 08.06.2026
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।
आज दिनांक 08.06.2026 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही ड्यूटीरत अधिकारियों एवं कर्मचारीगण को परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।