रंग-बिरंगे ताजियों के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा इलाका

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रंग-बिरंगे ताजियों के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा इलाका

Saturday, June 27, 2026 | June 27, 2026 Last Updated 2026-06-28T01:36:49Z
    Share
रंग-बिरंगे ताजियों के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा इलाका

फतेहगंज पूर्वी । शनिवार को मोहर्रम के अवसर पर कस्बे एवं आसपास के गांवों में पूरे अकीदत और धार्मिक श्रद्धा के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया। आकर्षक ढंग से सजाए गए रंग-बिरंगे ताजियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। जुलूस के दौरान "या हुसैन" की सदाओं से माहौल गूंज उठा और बड़ी संख्या में लोगों ने ताजियों पर फूल और इत्र की बरसात की।
जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने ताजियों का स्वागत किया और फूल चढ़ाकर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। ताजियों की भव्य सजावट, आकर्षक कारीगरी और पारंपरिक स्वरूप लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।

मोहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए तथा पुलिस बल लगातार निगरानी करता रहा। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक रस्में अदा की गईं।

इस अवसर पर कस्बे में गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। अकीदतमंदों ने देश और समाज में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close