लखनऊ हाइवे रविवार रात नौ बजे नगर पंचायत के सामने उत्तराखंड से पुरानी बैटरियों को भरकर महाराष्ट्र ले जा रहे डीसीएम गाड़ी के पीछे अचानक आग लग गई डीसीएम चालक को जब आग लगने का पता चला तो उसने गाड़ी सड़क किनारे उतारकर खड़ी की और गाड़ी से उतर गया।इसके बाद सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजकुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर आग बुझाने वाले सिलेंडर लेकर पहुंचे आग बुझाने का प्रयास किया वही पास में ही गाड़ी धोने वाले प्रेशर को चलवाकर आग पर काबू पाया।
आग बुझने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।डीसीएम के चालक ईष्तकार निवासी गांव करीमगंज थाना शीशगढ़ ने बताया कि वह पुरानी बैटरियों को डीसीएम में भरकर महाराष्ट्र जा रहा था जिसमें अचानक से आग लग गई
गाड़ी जलकर छतिग्रस्त हो गई है।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि हाईवे पर चल रही डीसीएम गाड़ी में अचानक आग लग गई थी मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।