अल्लीपुर पूर्व प्रधान भूरे सिंह का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अल्लीपुर पूर्व प्रधान भूरे सिंह का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Saturday, June 27, 2026 | June 27, 2026 Last Updated 2026-06-28T00:44:25Z
    Share
अल्लीपुर पूर्व प्रधान भूरे सिंह का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

*परिवार में मचा कोहराम,परिजन शव को लेकर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र*

संवाददाता काशिफ अली खान 

सहसवान ( बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान के ग्राम अल्लीपुर के पूर्व प्रधान भूरे सिंह 60 वर्ष का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बदायूं-मेरठ राज्य मार्ग उस्मानपुर के पास पड़ा मिला सूचना पर एंबुलेंस से उनके शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सक ने भूरे सिंह को मृत घोषित कर दिया|जानकारी मिलते ही परिवारीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए इसके अलावा भारी तादाद में उनके परिजन रिश्तेदार तथा मिलने बालो का तांता लगा हुआ है।परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

जानकार सूत्रों का कहना है की भूर सिंह बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे जहां उस्मानपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस पहुंच गई है तथा मामले की पड़ताल कर रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close