नव विवाहिता की हत्या के मामले में महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नव विवाहिता की हत्या के मामले में महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

Monday, June 8, 2026 | June 08, 2026 Last Updated 2026-06-08T14:33:22Z
    Share
*नव विवाहिता की हत्या के मामले में महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने भेजा जेल*
फतेहगंज पूर्वी । थाना क्षेत्र के गांव छोटी रधौली में बीती शुक्रवार की रात को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी थी ।
जानकारी के अनुसार, रोशनी (पत्नी विशाल), पुत्री रामसेवक, निवासी ग्राम शाहपुर जागीर, थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी की शादी 20 फरवरी 2026 को छोटी रधौली निवासी विशाल के साथ हुई थी। शुक्रवार को रोशनी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया था

सूचना पर पहुंचे दरोगा सुरजीत कुमार ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने भी लेकर आई थी। मौके पर नायब तहसीलदार शुभम पाण्डेय की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था ।

संवाद सूत्रों के अनुसार रोशनी अपने सात भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी अचानक मौत से मायके और ससुराल दोनों पक्षों में शोक की लहर दौड़ गई थी मृतक महिला के भाई धर्मवीर ने पुलिस को दूसरे दिन आरोप पत्र सोपा था 

जिसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया था पुलिस द्वारा महिला की सास मुन्नी देवी पति विशाल और ससुर जगतपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

 थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि नामजद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है वहीं और वंछित लोगों को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close