सहसवान में सपा का बजा डंका: गजेन्द्र यादव के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, पीडीए की लहर तेज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान में सपा का बजा डंका: गजेन्द्र यादव के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, पीडीए की लहर तेज

Friday, June 5, 2026 | June 05, 2026 Last Updated 2026-06-05T18:44:42Z
    Share
सहसवान में सपा का बजा डंका: गजेन्द्र यादव के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, पीडीए की लहर तेज 

सहसवान/बदायूं 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेकर निकले 113 सहसवान विधानसभा से सपा के मजबूत दावेदार गजेन्द्र यादव एडवोकेट की अब पूरे क्षेत्र में बल्ले बल्ले हो रही है। 

रसूलपुर कलाँ में गरजे गजेन्द्र: 
पैतृक गांव रसूलपुर कलाँ में गजेन्द्र यादव ने पीडीए की चौपाल लगाई तो नजारा देखने लायक था। सर्वसमाज के बुजुर्गों ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और युवा साथियों ने जोश में नारे लगाए। एक सुर में पूरा गांव बोला: "गजेन्द्र भैया संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।"

पीडीए बना हथियार: 
गजेन्द्र यादव ने साफ कहा कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक की एकता ही 2027 में अखिलेश यादव को सीएम की कुर्सी पर बैठाएगी। भाषण में जैसे ही उन्होंने पीडीए की ताकत का जिक्र किया, भीड़ से तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। 

सहसवान में नई सियासी हलचल: 
गजेन्द्र यादव की इस पहल से विरोधियों के खेमे में खलबली मच गई है। गांव चर्चा है कि एडवोकेट साहब ने तो मैदान मार लिया। बुजुर्ग बोले "पढ़ा लिखा ईमानदार नेता मिला है" तो युवा बोले "भैया में ही भविष्य दिखता है"।

2027 का रोडमैप तैयार: 
गजेन्द्र यादव ने ऐलान किया कि सहसवान की हर गली, हर घर तक अखिलेश यादव का संदेश और पीडीए की विचारधारा पहुंचाएंगे। समर्थकों का जोश देखकर तय है कि सहसवान में सपा की जमीन अब और मजबूत हो रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close