विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘पंच संकल्प’ के साथ साइक्लिंग एवं औषधीय पौधों का रोपण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘पंच संकल्प’ के साथ साइक्लिंग एवं औषधीय पौधों का रोपण

Friday, June 5, 2026 | June 05, 2026 Last Updated 2026-06-05T18:38:34Z
    Share
विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘पंच संकल्प’ के साथ साइक्लिंग एवं औषधीय पौधों का रोपण

बहजोई: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बहजोई एथलेटिक्स क्लब के तत्वावधान में एक विशेष पर्यावरण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि 5 जून को प्रातः 5 बजे क्लब के 5 सदस्यों ने 5 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर 5 औषधीय एवं उपयोगी पौधों का रोपण किया।
इस अभियान में प्रतिभागी पांच प्रतिनिधि के रूप में सम्भव जैन, जय प्रकाश गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुमित गुप्ता एवं अनुराग वार्ष्णेय ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 
नवीन पुलिस लाइन मार्ग पर स्थित बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल परिसर में पंचमुखी गुड़हल, राम तुलसी, हरसिंगार, करी पत्ता एवं नींबू के पौधों का रोपण किया गया। इन पौधों का चयन उनके औषधीय, पर्यावरणीय एवं स्वास्थ्यवर्धक गुणों को ध्यान में रखते हुए किया गया।
इस अवसर पर बीएमबीएल जैन ग्रुप के निदेशक सम्भव जैन ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस की थीम को ध्यान में रखते हुए आज “पंच संकल्प” के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया है। सम्भव जैन सभी नागरिकों से पाँच संकल्प अपनाने का आह्वान किया जिसमें प्रतिवर्ष कम से कम पाँच पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने, जल संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने और पानी की बर्बादी रोकने, प्लास्टिक एवं प्रदूषण को कम करने हेतु

 पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने, स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने एवं स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल, पैदल चलने और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के संकल्प का रखा गया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति इन

 पाँच संकल्पों को अपने जीवन में उतार ले तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जा सकता है।
अंत में क्लब के प्रतिनिधियों ने कहा कि आगामी वर्षों में इस अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close