स्थान: प्रदेश कार्यालय, नवीन गल्ला मंडी, बिलासपुर, रामपुर*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्थान: प्रदेश कार्यालय, नवीन गल्ला मंडी, बिलासपुर, रामपुर*

Saturday, June 6, 2026 | June 06, 2026 Last Updated 2026-06-06T09:36:06Z
    Share
📰

---

*प्रेस विज्ञप्ति*  
*दिनांक: 06.06.2026*

*स्थान: प्रदेश कार्यालय, नवीन गल्ला मंडी, बिलासपुर, रामपुर*
आज दिनांक 06.06.2026 को प्रदेश कार्यालय, नवीन गल्ला मंडी, बिलासपुर, रामपुर में किसानों के मुद्दों को लेकर बैठक आयोजित की गई। 

*भारतीय किसान यूनियन (अमर) टिकैत* के प्रदेश अध्यक्ष *श्री डी.के. सिंह* ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि *"किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"*

इस अवसर पर पिपलिया गोपाल, बिलासपुर, रामपुर निवासी *मोहम्मद फरीद जी* को *रामपुर का जिला अध्यक्ष, यूथ सभा* मनोनीत किया गया। 

मोहम्मद फरीद जी ने कहा कि *"रामपुर के किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। भारतीय किसान यूनियन (अमर) टिकैत गरीब, मजदूर, किसान की आवाज को बुलंद करती रहेगी।"*

सभा में समस्त मंडी समिति के मजदूर एवं व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

*राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूथ सभा, श्री आशीष गुप्ता जी* ने कहा कि *"किसान देश का अन्नदाता है, किसान ही देश का राजा है। किसान की मेहनत से ही हमारे देश का उद्धार होता है। किसान खेत में दिन-रात मेहनत करके हमारे देश को अन्न देता है। किसान के ऊपर किसी भी प्रकार का जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"*
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close