हरियाली पर आरी का वार! दशकों पुराने पाकड़ के पेड़ को बचाने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हरियाली पर आरी का वार! दशकों पुराने पाकड़ के पेड़ को बचाने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

Thursday, June 11, 2026 | June 11, 2026 Last Updated 2026-06-11T14:58:49Z
    Share
हरियाली पर आरी का वार! दशकों पुराने पाकड़ के पेड़ को बचाने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

जगत (बदायूँ)। ग्राम पंचायत जगत के मुख्य बाजार में स्थित वर्षों पुराने पाकड़ के वृक्ष को कथित रूप से अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान के विस्तार के उद्देश्य से पहले वृक्ष की अधिकांश शाखाएं और पत्तियां काट दी गईं और अब शेष बचे तने को भी हटाने की तैयारी की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
 ग्रामीणों का कहना है कि यह पाकड़ का वृक्ष वर्षों से राहगीरों, दुकानदारों और ग्रामीणों को छाया प्रदान करता था तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। मामले को गंभीर मानते हुए चुन्नी लाल शर्मा, सुनील पाल, अमर सिंह अवनेश् श्रीवास्तव,मुकेश कुमार पाल, महेंद्र सिंह धनगर, कादिर अली, राजीव श्रीवास्तव, विशाल राठौर, 

सोनू राठौर, सुनील राठौर, विशाल श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, रामअवतार (मेडिकल स्टोर), दिलीप श्रीवास्तव सहित अन्य ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी, वन विभाग, थाना अलापुर एवं संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो यह बहुमूल्य और ऐतिहासिक वृक्ष पूरी तरह नष्ट हो जाएगा, जिससे पर्यावरण के साथ-साथ जनहित को भी नुकसान पहुंचेगा। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा वृक्ष को पूर्ण रूप से कटने से बचाने की मांग उठाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि एक बड़ा पेड़ तैयार होने में दशकों लगते हैं, लेकिन उसे खत्म करने में कुछ घंटे ही पर्याप्त होते हैं। ऐसे में प्रशासन को हरियाली के इस प्रहरी को बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close