थाना अलापुर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करते दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना अलापुर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करते दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

Sunday, June 7, 2026 | June 07, 2026 Last Updated 2026-06-07T12:40:19Z
    Share
प्रेस नोट, दिनांक - 07.06.2026

थाना अलापुर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करते दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

संवाददाता विकास शर्मा की रिपोर्ट अलापुर बदायूं 

▪️ *कब्जे से 46 कि0ग्रा0 डोडा छिलका हुआ बरामद*

            वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ – सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना अलापुर पुलिस टीम द्वारा

 आज दिनांक 07.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए 02 अभि0गण को गिरफ्तार किया गया। बाद विधिक कार्यवाही गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 
         
          थाना अलापुर पुलिस द्वारा 1. जयपाल पुत्र रामचरन उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम गभियाई नंग्ला थाना अलापुर जनपद बदायूँ 2. बदन सिंह पुत्र कन्हई लाल उम्र करीब 70 वर्ष निवासी ग्राम गभियाई नंग्ला थाना अलापुर जनपद जनपद बदायूँ को थाना अलापुर क्षेत्र के गभियाई नंगला जाने वाले मार्ग कच्ची चकरोड पर सरकारी नलकूप के पास से गिरफ्तार किया गया। अभि0गण के पास से कुल 46 किग्रा0 डोडा छिलका बरामद हुआ, बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 117/2026 धारा 8/15 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*   
1. जयपाल पुत्र रामचरन उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम गभियाई नंग्ला थाना अलापुर जनपद बदायूँ
2. बदन सिंह पुत्र कन्हई लाल उम्र करीब 70 वर्ष निवासी ग्राम गभियाई नंग्ला थाना अलापुर जनपद जनपद बदायूँ

*बरामदगी का विवरण –*
कुल वजन 46 किग्रा0 डोडा छिलका बरामद (अनुमानित कीमत* - 6 लाख 90 हजार)

*पूछताछ विवरण –* 
अभियुक्तगण 1.जयपाल पुत्र रामचरन निवासी ग्राम गभियाई नंग्ला थाना अलापुर जनपद बदायूँ 2. बदन सिंह पुत्र कन्हई लाल निवासी ग्राम गभियाई नंग्ला थाना अलापुर जनपद जनपद बदायूँ से बरामदशुदा 46 किग्रा0 डोडा छिलका के बारे में पूँछताँछ की गयी तो बताया कि साहब हम दोनो के पास अफीम की खेती का सरकारी लाइसेंस है हम लोगो ने अफीम निकालने के बाद बाकि बची डोडा की कुछ मात्रा छिपाकर नष्ट न करते हुए अपने पास रख ली थी जिसे रास्ते पर चलते हुए लोगो को बेचकर अपना खर्च चला लेते है। 

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
प्रभारी निरीक्षक श्री माधौसिंह बिष्ट थाना अलापुर जनपद बदायूँ
उ0नि0 गौरव कुमार थाना अलापुर जनपद बदायूँ
हे0का0 664 कमलेश कुमार थाना अलापुर जनपद बदायूँ
 हे0का 790 जितेन्द्र कुमार थाना अलापुर जनपद बदायूँ
का0 77 रमेश थाना अलापुर जनपद बदायूँ 
का0 524 अजीत कुमार थाना अलापुर जनपद बदायूँ

.
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close