आज दिनाँक *12 जून 2026 को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स एलायंस के सहयोग से चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संस्था
काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं (उत्तर प्रदेश)* में रेलवे स्टेशन पर *थाना RPF प्रभारी श्री राम प्रताप सिंह* व समस्त स्टाफ एवं GRP से समस्त स्टाफ और संस्था के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ प्लेट फॉर्म पर बाल तस्करी के विरूद्ध अभियान चलाया गया। प्लेट फॉर्म पर ट्रेन से आने- जाने वाले यात्रियों एवं रेडी वाले, चाय की दुकान वालों को पम्पलेट देकर बाल तस्करी के बारे में विस्तार से समझाया गया
कि अगर ट्रेन या बस में सफर करते दौरान आपको लगे कि ट्रैफकर बच्चों की तस्करी कर ले जा रहा है तो उसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर *1098* एवं पुलिस हेल्प लाइन नम्बर *112* पर तुरत सूचना दें
सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है। इसके उपरांत RPF कार्यालय में समस्त स्टाफ के साथ बैठक की जिसमें प्रभारी जी ने कहा कि बाल तस्करी पर हम सब को निगरानी व सतर्कता रखना बहुत जरूरी है
ट्रेन जब भी आती है तो विशेष ध्यान रखें बाल तस्करी से कोई भी बच्चा शिकार न हो हमे ध्यान रखना हम सब का कर्तव्य है। और हम ऐसे अभियान चलाते रहें।